बल्ह बिहाल पंचायत को 20 लाख
संवाद सहयोगी, बड़सर : उपमंडल की ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल को निर्मल भारत अभियान के तहत 20 लाख की राशि प
संवाद सहयोगी, बड़सर : उपमंडल की ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल को निर्मल भारत अभियान के तहत 20 लाख की राशि प्राप्त हुई है। जिला हमीरपुर से राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि निर्मल ग्राम पुरस्कार की दावेदार मानी जा रही पंचायत बल्ह बिहाल को निर्मल भारत अभियान के तहत मिली राशि से पुरस्कार पाने में काफी मदद मिलेगी।
पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि यह राशि कचरे को ठिकाने लगाने व पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए दी गई है। इस राशि से पंचायत के हर घर में सॉफ्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट, लैंड फील व एनिमल यूरिनल के गड्ढे बनाए जाएंगे। इससे पहले पंचायत वर्ष 2012 में महर्षि वाल्मीकि निर्मल ग्राम पुरस्कार जीत चुकी है। कृष्ण कुमार का कहना है कि पंचायत को स्वच्छ रखना व विकासात्मक कार्यो को अंजाम देकर जनता को सुविधा देना उनका एकमात्र लक्ष्य है। पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जाता है। पंचायत अगर स्वच्छ होगी तो वातावरण भी साफ रहेगा व बीमारियां होने का खतरा भी कम रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त करना भी उनका लक्ष्य है।