Move to Jagran APP

कांग्रेस में तेज हुई अंतर्कलह : अनुराग

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 01:39 AM (IST)
कांग्रेस में तेज हुई अंतर्कलह : अनुराग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह तेज हो गई है। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के नेताओं पर अब कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने अपनी किताब में कांग्रेस नेताओं की पोल खोली है। इससे जनता के सामने कांग्रेस की असली तस्वीर दिखी है। अनुराग ने दावा किया कि अब हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकारें बनेंगी जिसमें भाजयुमो अहम भूमिका अदा करेगा। इस दौरान विधायक विजय अग्निहोत्री, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, भाजयुमो नेता नरेंद्र अत्री, सुनील कुमार, जिला भाजपा महामंत्री विजय पाल सिंह सोहारू व जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा उपस्थित थे।

वीरभद्र के खिलाफ तेज हो सीबीआइ जांच

झूठे मामले दर्ज करवा रहे मुख्यमंत्री

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र भ्रष्टाचार के पांच मामलों में शामिल हैं जिनमें सीबीआइ को तेजी से जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अनुराग ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह बदले की भावना से कार्य कर उन पर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर झूठे मामले दर्ज करवाने में लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है व अवैध खनन हो रहा है। कोई भी उद्योगपति हिमाचल अपनी योजना लेकर नहीं आना चाहता है। इससे जाहिर है कि कांग्रेस सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है। उन्होंने विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता केहित के लिए कम व सत्ता सुख भोगने की राजनीति अधिक कर रहे हैं। भाजयुमो प्रदेश में भ्रष्टाचार व अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.