जेसी ठाकुर बने मुख्य संरक्षक
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के नवनिर्मित अध्यक्ष परुषोत्तम ठाकुर ने संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें मुख्य सलाहकार सुशील शर्मा, मुख्य संरक्षक जेसी ठाकुर, सलाहकार जीसी शर्मा, पंकज भारती व डीसी शर्मा, विधि सलाहकार बलराज सिंह पटियाल, वरिष्ठ उप प्रधान मुंशी राम धीमान, पुरुषोत्तम कालिया, त्रिभुवनेश्वर शर्मा, कंवर शमशेर सिंह, प्रोमिला राणा व कौशल्या गिल को चुना गया जबकि महासचिव के के खन्ना, अतिरिक्त महासचिव विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष एस के कौडा, ऑडिटर योगमाया शर्मा, सचिव पीएन शर्मा, सुमन भारती, अश्वनी कुमार को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रेस सचिव के पद पर जसवीर कुमार, अरविन्द्र सिंह, राजकुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य संगठन सचिव के पद पर प्रकाश चंद सेन, संगठन सचिव रणजीत सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजेश चौधरी, अजय शर्मा, मनोज शर्मा व राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में कर्नल सोमदत शर्मा, बलदेव लखनपाल, संजय डोगरा, सौरभ सूद, विवेकानंद व कमलेश कुमारी को बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुषोतम ठाकुर ने कहा कि संगठन की पहली मासिक बैठक 23 अगस्त को बचत भवन में आयोजित की जा रही है जिसमें सभी सदस्य आमंत्रित है। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी कार्यो पर रूपरेखा तैयार की जाएगी और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर विचार विर्मश किया जाएगा।