स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई
हमीरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर हमीरपुर मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञान चंद के निधन पर शोक वयक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन प्रेम कौशल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र जार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक अनिल वर्मा, महासचिव अजय शर्मा, सिटी कांग्रेस प्रधान मनोज शर्मा, जिला सचिव सुरेश ठाकुर, राजीव चोपड़ा, पूर्व ब्लाक प्रधान सुनील, पुरुषोतम कालिया, त्रिभुवनेश्वर शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।