Move to Jagran APP

चुनाव परिणाम आते ही खिसकेगी वीरभद्र की कुर्सी : धूमल

By Edited By: Published: Fri, 25 Apr 2014 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 01:00 AM (IST)
चुनाव परिणाम आते ही खिसकेगी वीरभद्र की कुर्सी : धूमल

जागरण संवाददाता, लंबलू (हमीरपुर) : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि देश व प्रदेश में लोकसभा के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कुर्सी घोटालों के बोझ तले ही खिसक जाएगी। मुख्यमंत्री की तानाशाही से जनता सहित काग्रेस के मंत्री परेशान हैं। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में लंबलू, कुसाड़, नारा, धनेड़, बाड़ी फरनोल व घरथोड़ी में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

धूमल ने कहा कि वीरभद्र उन्हें संविधान पढ़ने की राय दे रहे हैं लेकिन शायद वह नहीं जानते कि उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी की है। वर्ष 1992 में अयोध्या में हुए घटनाक्रम की आड़ में प्रदेश की भाजपा सरकार को भी भंग कर दिया गया जबकि यहा पत्ता तक नहीं हिला था। अब संविधान की दुहाई देने वाले वीरभद्र सिंह बताएं कि क्या काग्रेस को उस समय संविधान की याद नहीं आई थी। उन्होंने दावा किया कि 16 मई को दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही अपने भ्रष्ट कारनामों के कारण वीरभद्र सरकार खुद ही गिर जाएगी। आज लोगों में मेरी पहचान राशन वाला मुख्यमंत्री, दाल वाला या विकास वाला के नामों से है। वीरभद्र सिंह को तो सीडी वाला और बदला-बदली का मुख्यमंत्री कहा जाता है। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को मुर्गीखाना बनाने की बात करते थे और उन्होंने उस कार्य के लिए रणनीति शुरू कर दी है। नौकरी के लिए साक्षात्कार अब शिमला में होते हैं। निचले क्षेत्र के लोग अब शिमला जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि वीरभद्र सिंह हमीरपुर जिला के कितने हितैषी हैं। हाउसिंग बोर्ड के स्थानातरण के साथ तकनीकी विश्वविद्यालय का काम बंद पड़ा है। इस दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारी व काग्रेस के पदाधिकारी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। धूमल ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्यारे लाल, देशराज शर्मा, विजय पाल, बलदेव धीमान, चमन कपूर व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.