हिम अकादमी में मनाया जा रहा जैव विविधता सप्ताह
By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 07:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में जैव विविधता सप्ताह मनाते हुए अनेक गतिविधियों का अयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों के लिए स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को जैव विविधता के बारे में जानक ारी देना है। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में इको क्लब हैड रोहित अग्निहोत्री, अध्यापिका माया शर्मा, दीपा मोदगिल, प्रियंका व चित्रकला अध्यापिका सुषमा शर्मा का विशेष योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें