एक मैदान बनाकर तो दिखाएं वीरभद्र : अनुराग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के माध्यम से जो भी खेल मैदान बनकर तैयार हुए हैं वह अपने लिए नहीं, बल्कि जनहित में बनाए है। वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता को एक भी खेल मैदान बनाकर दिखाएं तो मान जाऊंगा। यह बात भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने बुधवार को हमीरपुर में नामाकन पत्र दाखिल करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से लेकर हर जिला में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय मैदान बनाकर युवा वर्ग को सहूलियत प्रदान की। जनता ने दो बार उनका समर्थन किया है और अब हैट्रिक लगवाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना हैं।
अनुराग ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार व महंगाई से मुक्त करवाना है, तो काग्रेस को भगाना है। देश में मोदी की लहर चली हुई है, जिस कारण काग्रेस नेता बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केंद्र में मंत्री थे, तो प्रदेश में रेल विस्तार व अन्य कार्यो में अड़ंगा लगाते रहे। ऐसे में मुख्यमंत्री किस मुंह से समर्थन माग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने पर नंगल-तलवाड़ रेललाइन व अन्य प्रोजेक्टों को तुरंत कार्यरूप देकर खोल दिया जाएगा।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री महेद्र सिंह, रिखीराम कौंडल, जिला भाजपाध्यक्ष व विधायक विजय अगिन्होत्री के अलावा सुजानपुर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेद्र ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व सासद सुरेश चंदेल, रणधीर शर्मा, विरेद्र ठाकुर, विक्रम सिंह के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।