नामांकन पत्र भरने पहुंचे अनुराग का भव्य स्वागत
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का नामांकन पत्र भरने जाते समय भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अनुराग व अरुण को कंधे पर उठाकर गांधी चौक पर आयोजित रैली में पहुंचाया। अनुराग ने सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं ने मंच पर उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज, पूर्व जनरल वीके सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को फूलों का बड़ा हार पहनाया। रैली के दौरान कुछ समय के लिए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए परेशानी भी हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। बराड़ा से आई महिला कार्यकर्ता सत्या देवी, बीना, सरला व मीना आदि ने बताया कि वे रैली में हिस्सा लेने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रही थीं और बुधवार सुबह भूखे ही गांधी चौक पर पहुंच गईं।