अज्ञात वाहन सवार ने कुचला पटवारी, मौत
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां-मस्सल संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन सवार की ट
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां-मस्सल संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन सवार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि धलूं गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर चार निवासी सुदेश कुमार (54) को अज्ञात वाहन सवार ने टक्कर मार दी, जिससे सुदेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुदेश कुमार धर्मशाला शहरी विकास परियोजना विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत था तथा ड्यूटी के बाद घर से बाजार रोजमर्रा का सामान लेने गया था कि हादसे का शिकार हो गया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा तथा फॉरेसिंक टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। सुदेश कुमार का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, ग्राम पंचायत धलूं के जंगल में पुलिस ने पेड़ से लटका शव बरामद किया है। मृतक की पहचान दौलत राम निवासी धलूं के रूप में की गई है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दौलत राम 27 जनवरी से घर से लापता था। उसकी पत्नी रक्षा देवी ने 30 जनवरी को पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।