भूस्खलन से साढ़े पांच घंटे बंद रहा सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग
सरकाघाट-धर्मपुरराष्ट्रीय राजमार्ग पर पाड़छु में वीरवार सुबह सवा छह बजे बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
धर्मपुर, सहयोगी। सरकाघाट-धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर पाड़छु में भूस्खलन होने से करीब साढ़े पांच घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। इससे हुक्कल व सरकाघाट की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भूस्खलन से एक टिप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
सरकाघाट-धर्मपुरराष्ट्रीय राजमार्ग पर पाड़छु में वीरवार सुबह सवा छह बजे बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के बेलदार, निरीक्षक व कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। चट्टानों को तोडऩे के लिए जेसीबी स्टोन ब्रेकर लगाया गया। चालक व यात्री वाहनों से बाहर निकल गए। इस दौरान भूस्खलन होने से चीड़ का पेड़ टिप्पर (एचपी 28बी 0539) के अगले हिस्से पर गिर गया। इससे टिप्पर क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि टिपर में सवार तीन लोग बाहर निकल गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के इस मार्ग में कई दशकों से भूस्खलन व बड़ी चट्टानें गिर रही हैं। लोक निर्माण विभाग पाड़छु के कनिष्ठ अभियंता प्रेमर्
ंसह सकलानी ने बताया एक घंटे में सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी थी, जबकि बड़े वाहन 12 बजे रवाना किए जा सके। पाड़छु में एक जेसीबी तैनाती की गई है ताकि भूस्खलन होने पर जल्द मार्ग को बहाल किया जा सके।
यह भी पढ़ें: आज और कल कुछ क्षेत्रों में होगी भारी बारिश