कविता संग्रह 'दर्द की पदचाप' का विमोचन
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने वीरवार को साहित्यकार
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने वीरवार को साहित्यकार बबीता ओबराय के कविता संग्रह 'दर्द की पदचाप' का विमोचन किया। महिला साहित्यकार संस्था कागड़ा की अध्यक्ष बबीता ओबराय ने अपने इस प्रथम कविता संग्रह में मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को कविताओं में अभिव्यक्त किया है। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साहित्यिक केंद्र विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि साहित्यकारों एवं पाठकों को सुविधा हो। उन्होंने बबीता ओबराय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का आईना है और साहित्यकार समाज में अच्छे विचारों के वाहक होते हैं। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने त्रैमासिक पत्रिका सृजन सरिता के तीसरे अंक का भी विमोचन किया। सृजन सरिता पत्रिका के संपादक डॉ. विजय पुरी हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. सुशील हसरत नरेलवी के कहानी संग्रह 'दस का नोट' का भी विमोचन किया। इस मौके पर साहित्यकार पीयूष गुलेरी, विजयपुरी, विरेंद्र शर्मा वीर, सुशील हसरत, भूपेंद्र जंबाल, पूर्ण अहसान, रमेश मस्ताना, अशोक दर्द, जगजीत आजाद व सुभाष साहिल ने कविता पाठ किया।