मनीषा साई हॉस्टल धर्मशाला की पहली अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल धर्मशाला की एक और खिलाड़ी के नाम के साथ अं
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 09:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 09:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल धर्मशाला की एक और खिलाड़ी के नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का तमगा जुड़ा है। हॉस्टल की वालीबॉल खिलाड़ी मनीषा चीन के संघाई में हुई अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर सोमवार को वापस धर्मशाला पहुंची हैं। हॉस्टल में पहुंचने पर उसका साथी खिलाड़ियों ने स्वागत किया। मनीषा का चयन संघाई में हुई प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ था। मनीषा इसी माह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन गई हुई थीं। हालांकि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को कोई पदक हासिल नहीं हुआ है, लेकिन मनीषा वालीबॉल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने वाली हॉस्टल की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें