युवक मंडल कैरी ने चलाया सफाई अभियान
धर्मशाला : युवक मंडल कैरी ने पंचायत के वार्ड पांच में रविवार को सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर क्लब स
धर्मशाला : युवक मंडल कैरी ने पंचायत के वार्ड पांच में रविवार को सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने भाग के पौधे उखाड़े व सफाई की। सफाई अभियान के बाद युवा क्लब की साप्ताहिक बैठक प्रधान अमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पंचायत के हर वार्ड में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत शिव मंदिर परिसर में सफाई कर की गई। अमन ठाकुर ने कहा कि गाव में चल रही पेयजल, सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर युवक मंडल के सदस्य शनिवार को राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया से मिले। उन्होंने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 25 अप्रैल को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान रमन कुमार, महासचिव दिव्याश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, सलाहकार विवेक समकड़िया, मीडिया प्रभारी मनीष ठाकुर, रोहित, अभय, अभिषेक, अक्षय, मस्तान, साहिल, मोहित, मुनीष, लक्की, बॉबी, अजय, दुर्गा, प्रेम, महेश व हनी उपस्थित रहे।