चेस में नवीन व शिवाली बादशाह
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हाईट शाहपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन संस्थान के चेय
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हाईट शाहपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र राणा ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, टेबल टेनिस, चैस, 100 मीटर रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, कैरम, स्पून रेस व थ्री लेग रेस के मुकाबले हुए। इनमें संस्थान के लगभग 280 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी के फाइनल में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमेनिटीस को हराकर खिताब जीता। वालीबॉल में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग विजेता रहा। चेस के पुरुष वर्ग में नवीन ने जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में सिविल इंजीनियरिंग की शिवाली ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पल्लवी को हराकर बाजी जीती। टेबल टेनिस में शुभम ने अक्षय कबीर को हराया। शॉटपुट पुरुष वर्ग में निर्भय राणा पहले, बलवान दूसरे स्थान व आनंद तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में अंकुश रानी ने पहला, रुचि ने दूसरा तथा आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 100 मीटर रेस में ऋषि चौधरी ने पहला व जुस्तिन थॉमस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला 100 मीटर रेस में पल्लवी लूथरा ने पहला व अरनीमा कौशल ने दूसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में सिविल इंजीनियरिंग की शीतल ने पहला तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनिय¨रग की संपदा ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिसकस थ्रो में सिविल इंजीनियरिंग के आनंद ने पहला निर्भय ने दूसरा स्थान हासिल किया।