कांगड़ा सेवियर संस्था को राज्यपाल से मिला सम्मान
धर्मशाला : नूरपुर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कांगड़ा सेवियर संस्था को सामाजिक सेवार्थ कार्यो के ल
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 12:29 AM (IST)
धर्मशाला : नूरपुर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कांगड़ा सेवियर संस्था को सामाजिक सेवार्थ कार्यो के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था के संचालक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह सम्मान संस्था के दिन रात के प्रयासों व जनसेवा के लिए प्रदान किया गया। संस्था के सभी सदस्य इस सम्मान के बराबर हकदार हैं, जिन्होंने पूरी निष्ठा व सेवाभाव से कार्य किया। इस प्रकार के सम्मान अन्यों लोगों के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी है। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से वीरेंद्र चौधरी, पंकज कोठारी, हरीश, निशांत और मुनीष ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें