बच्चों की प्रतिभा को निखारें अध्यापक : पठानिया
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्ष
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में आयोजित 24वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों की वैज्ञानिक बुद्धि एवं प्रतिभा को निखारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आग्रह किया। विज्ञान अधिकारी सुनंदा पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से स्कूलों में विज्ञान मेलों से बच्चों कसे वैज्ञानिक बुद्धि को निखारने का मौका मिल रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक दीपक किनायत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरके पराशर, एसएमसी प्रधान विजय लाग्वाल व अन्य उपस्थित थे।