नर्सरियों में जैविक खाद से उगाएं पौधे : भरमौरी
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : बदलते परिवेश में कीटनाशकों व हानिकारक रसायनों से बचने की जरूरत है। खेती ही
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : बदलते परिवेश में कीटनाशकों व हानिकारक रसायनों से बचने की जरूरत है। खेती ही नहीं विभाग की नर्सरियों में भी जैविक खाद का इस्तेमाल होना चाहिए। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने परिधि गृह के नजदीक लायंस क्लब व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का अर्जुन का पौधा रोप कर शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि नर्सरियों में केवल जैविक खाद का ही इस्तेमाल होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कीटनाशकों व हानिकारक रसायनों के प्रयोग के कारण कई पनप रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं, ताकि पर्यावरण को साफ व सुथरा रखा जा सके। अधिकारियों को भी हिदायत जारी की कि वे पौधरोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाएं और उन्हें पौधरोपण का महत्व भी बताएं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे वनों की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करें, ताकि स्वच्छ जलवायु को बरकरार रखा जा सके। इस अवसर पर वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने आवंला का पौधा रोपा। लायंस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों व वन विभाग के अधिकारियों के अलावा ईको टास्क फोर्स के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे रोपे।
इस मौके पर वन विभाग से मुख्य अरण्यपाल डॉ. पवनेश, वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) धर्मशाला प्रवीण ठाकुर, सहायक अरण्यपाल धर्मशाला सनी वर्मा, बसु कौशल, रघु राम मानव, आरके डोगरा, लायंस क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष एससी धीमान, आरसी कटोच, एलपी सूदन के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।