महाशिवरात्रि पर सजे भोले के दरबार
संवाद सहयोगी, साहो : साहो जनपद के ऐतिहासिक चंद्रशेखर महाराज मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
संवाद सहयोगी, साहो : साहो जनपद के ऐतिहासिक चंद्रशेखर महाराज मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व पूरी धार्मिक श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर शिव महिमा के गुणगान के लिए समेला सत्संग पार्टी, महिला मंडल लघेई व मुसाधा गायन पार्टी प्रौथा व लोक कलाकार सोनी एंड पार्टी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। महाशिवरात्रि पर 25 फरवरी को मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
चंद्रशेखर मंदिर कमेटी के प्रधान अदीप चौणा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहुलियत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में रात को शिव नुआले का आयोजन भी किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर्व पर चंद्रशेखर मंदिर में पूजा का विशेष महत्व है और शिवरात्रि पर चंबा जिला के दूरदराज के क्षेत्र से हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। उधर, चंबा के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी शिवरात्रि पर शिव नुआले और भंडारे का आयोजन होगा। वहीं हिंद कल्याण सभा के अध्यक्ष महाराज ¨सह विजलवान ने बताया कि साहो में महाशिवरात्री पर्व को लेकर सभा द्वारा अपने स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं।