दुनाली में घर के लेंटल से गिरकर लड़की घायल
चंबा : डाकघर दुनाली के तहत दुनाली गांव में मंगलवार को एक लकड़ी घर के लेंटल से गिरकर घायल हो गई। इस का
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 04:19 PM (IST)
चंबा : डाकघर दुनाली के तहत दुनाली गांव में मंगलवार को एक लकड़ी घर के लेंटल से गिरकर घायल हो गई। इस कारण उसे सिर व शरीर पर काफी चोटें आई। लड़की को इलाज के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया। प्रिया (17) पुत्री शिव कुमार निवासी गांव दुनाली मंगलवार को घर के लेंटल पर टहल रही थी। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह लेंटल से नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे उठाया और चंबा अस्पताल ले आए। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें