विद्यार्थियों ने जाना मंदिरों का इतिहास
संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय उच्च विद्यालय कडेड के छात्र-छात्राओं ने प्राचीन मंदिरों के इतिहास के बार
संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय उच्च विद्यालय कडेड के छात्र-छात्राओं ने प्राचीन मंदिरों के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने शनिवार को चंबा मुख्यालय में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस मौके पर करीब 35 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। बच्चों को सर्वप्रथम चंबा शहर के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण करवाया गया और उन्हें मंदिरों के इतिहास के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को वन विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में उप परिक्षेत्र अधिकारी राज कुमार, वन रक्षक राजकुमार और लेखराज ने अवगत करवाया। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों ने चंबा चौगान का भ्रमण किया और ईको क्लब की प्रभारी नीता शर्मा की अगुवाई में चौगान व आसपास पड़ी गंदगी को साफ कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर शिक्षक नाथो राम, सोनू, ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।