क्षय रोग के प्रति जागरूकता रैली निकाली
संवाद सूत्र, नकरोड़ : तीसा अस्पताल में क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें 250 से 300
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, नकरोड़ : तीसा अस्पताल में क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें 250 से 300 बच्चो ने भाग लिया। इस दौरान डिग्री कॉलेज से तीसा से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों को जागरूक किया गया कि किस तरह क्षय रोग उत्पन्न होता है और एक दूसरे को फैलता है। इसके लक्षण दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, बुखार आना, वजन कम होना, भूख न लगना, रात को पसीना आदि हैं। जिन लोगों को इस प्रकार के लक्षण हों वो अपनी बलगम जांच करवाएं। यह जानकारी डॉ. नरेंद्र कुमार चिकित्सा अधिकारी पीएचसी नकरोड़ ने दी। इस मौके पर संतोष कुमार, विनय कुमार सहित कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें