एसपीओ संघ ने मुख्यमंत्री से मांगी वेतन बढ़ोतरी
संवाद सूत्र, सिहुंता : एसपीओ वेलफेयर एसोसिएशन चंबा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिला अध्यक्ष कमलेश राण
संवाद सूत्र, सिहुंता : एसपीओ वेलफेयर एसोसिएशन चंबा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिला अध्यक्ष कमलेश राणा की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से मिला। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमलेश राणा ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बल जिसकी जिला चंबा के साथ लगते जम्मू कश्मीर की सीमांत क्षेत्र में असामाजिक व आंतकी गतिविधियों पर रोक एवं निगरानी के लिए पुलिस विभाग के साथ तैनाती की गई है। वर्ष 1998 से आज तक लगातार 24 घंटे एसपीओ पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से बॉर्डर ऐरिया से आइटीबीपी हटा लेने के बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हिमाचल पुलिस की सुरक्षा जिम्मेवारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के सीमांत क्षेत्र में करीब 460 एसपीओ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके वेतन में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके लिए सभी एसपीओ मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि एसपीओ की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें पुलिस विभाग या अन्य विभागों मे समायोजित किया जाए।
इसके अलावा एसपीओ को होमगार्ड के बराबर वेतन दिया जाए। साथ ही एसपीओ के लिए जल्द ही कोई ठोस नीति बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सुनकर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसपीओ काकू, अशोक, सुरेंद्र, राकेश, लेखराज, प्रेमनाथ, जयदेव, राजेश, महिंद्र, व्यासदेव, कालु, हंसराज व हनीफ उपस्थित रहे।