प्रिया और नेहा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
संवाद सहयोगी, डलहौजी : राजकीय उच्च विद्यालय बैली में वीरवार को अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गय
संवाद सहयोगी, डलहौजी : राजकीय उच्च विद्यालय बैली में वीरवार को अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के मुख्याध्यापक जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि एकलगान में प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में भावना प्रथम, वर्षा द्वितीय व तल¨वद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में पल्लवी ने पहला, महिमा ने दूसरा व दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा की प्रिया, नवमीं कक्षा की रवीना व मधु क्रमश पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कनिष्ठ वर्ग में नेहा ने पहला स्थान झटका जबकि प्रिया दूसरे तथा प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन पहले, सुभाष सदन दूसरे और टैगोर सदन तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में भी गांधी सदन ने पहला, जबकि टैगोर सदन ने दूसरा व सुभाष सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में मोनिका पहले स्थान पर रही, वहीं अनमोल ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में कनिष्ठ वर्ग में विशाल प्रथम, साहिल द्वितीय व अंशिता तृतिय स्थान पर रही।