अव्यवस्था पर एनआरआइ महिला ने घेरे स्वास्थ्य मंत्री
जागरण संवाददाता, चंबा : मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था को लेकर एनआरआइ महिला ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर
जागरण संवाददाता, चंबा : मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था को लेकर एनआरआइ महिला ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया। महिला ने स्वास्थ्य मंत्री से अव्यवस्था पर एक के बाद एक सवाल खड़े किए, लेकिन उनसे उचित जबाव देते न बना। काफी देर के बाद महिला को शांत करवाया गया।
सोमवार सुबह कौल ¨सह पत्रकारों से बातचीत कर होटल ईरावती में नाश्ता कर रहे थे, इस दौरान पहले से वहां मौजूद अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की मीनू शर्मा ने मणिमहेश यात्रा के बारे में एक के बाद एक सवाल उठाने शुरू कर दिए। मीनू शर्मा का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सरकार व प्रशासन महज खानापूर्ति कर रहे हैं। मणिमहेश यात्रा को उत्तर भारत की प्रसिद्ध यात्रा कहा जाता है, पर यहां अमरनाथ यात्रा जैसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए न ही तो वहां ऑक्सीजन के सिलेंडर की व्यवस्था है और न अन्य सुविधाएं हैं। साथ ही कीचड़ इतना है कि चलना तक मुश्किल है। स्वास्थ्य शिविरों का नामोनिशान नहीं दिख रहा, गौरीकुंड से डल झील के बीच कोई शिविर नहीं है, जबकि सबसे ज्यादा जरूरत यहीं है क्योंकि यहां ऑक्सीजन काफी कम है।
महिला ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि आपके पास प्रशासन है प्रशासन से आप हर काम ले सकते हैं, मगर यहां तो प्रशासन भी कुछ नही कर रहा है।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री कौल ¨सह का यही जबाव था कि यात्रा में हजारों लोग जाते हैं, एक-एक के लिए व्यवस्था करना नामुकिन है।
महिला हाल ही में मणिमहेश यात्रा पर होकर आई है। उन्होंने स्वयं जिन-जिन दिक्कत का सामना किया, उन्हें सरकार तक पहुंचाना चाहती थी। महिला को जब पता चला कि स्वास्थ्य मंत्री चंबा आए हैं, तो वह उनसे बात करने पहुंच गई।