चुवाड़ी कॉलेज में उखाड़ी भांग
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : चुवाड़ी कॉलेज की स्काउट एंड गाइड इकाई ने सोमवार को कॉलेज परिसर में भांग उखाड़ो अ
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : चुवाड़ी कॉलेज की स्काउट एंड गाइड इकाई ने सोमवार को कॉलेज परिसर में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज परिसर के आसपास उगे भांग के पौधों को उखाड़ा गया। स्काउट एंड गाइड इकाई ने कहा कि भांग उखाड़ो अभियान एक बेहतरीन प्रयास है। यह कार्य कॉलेज प्राचार्य एवं समूह नायक केसी मिन्हास, रेंजर समूह से संबंधित आशा शर्मा, रोवर नायक अजय कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें अतुल, अरूण, नवीन, संजय, सूरज, सुरजीत, मीनाक्षी, पूजा, आरती, रंजना तथा काजल ने भी सहयोग किया। केसी मिन्हास ने कहा कि नशे के खिलाफ इस प्रकार की पहल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है। उसे देखते हुए सभी लोगों को नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। नशे के खिलाफ सभी लोग अपनी भूमिका तय करें।