उदयपुर ने जीती मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, चंबा : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान ¨सह की याद में सोमवार को चंबा के ऐतिहासिक
संवाद सहयोगी, चंबा : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान ¨सह की याद में सोमवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा की ओर से किया गया। खेल दिवस के आयोजन के दौरान जिला चंबा के 60 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी खेल दिवस का शुभारंभ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा सुदेश धीमान की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच सीनियर उदयपुर व जूनियर उदयपुर के बीच में खेला गया, इसमें जूनियर उदयपुर को 2-0 से हराया। फाइनल मैच डीएचए जूनियर व उदयपुर सीनियर में खेला गया, इसमें उदयपुर ने डीएचए को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सुदेश धीमान ने कहा कि मेजर ध्यान चंद एक महान हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वे एक महान खिलाड़ी थे, जिनसे हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों को उनकी तरह महान खिलाड़ी बनने के लिए कड़ी मेहनत तथा लगन की जरूरत है। यदि खिलाड़ी इस खेल में नाम कमाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करें। कड़ी मेहनत व लगन ही खिलाड़ियों को ऊंचे मुकाम पर पहुंचा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यस्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की हॉकी टीम का भी चयन किया गया।