सतेंद्र सरताज पर 29 को मचाएंगे धूम
संवाद सहयोगी, चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक संध्या में बदलाव किया गया है। पंजाब
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 01:06 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 01:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक संध्या में बदलाव किया गया है। पंजाबी गायक सतेंद्र सरताज का कार्यक्रम बदला गया है। ¨मजर मेला कमेटी ने पहले 30 जुलाई को पंजाबी गायक सतेंद्र सरताज का कार्यक्रम निश्चित किया था, लेकिन बुधवार को किन्ही कारणों के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सतेंद्र सरताज अब 29 जुलाई की सांस्कृतिक संध्या में धूम मचाएंगे, जबकि 30 जुलाई को अब हिमाचली नाइट होगी। उपायुक्त चंबा सुदेश कुमार मोख्टा ने बताया कि प्रशासन द्वारा किन्ही कारणों के चलते 30 जुलाई वाली सांस्कृतिक संध्या में बदलाव किया गया है। अब पंजाबी गायक सतेंद्र सरताज की नाइट को 29 जुलाई को रखी गई है और 30 को हिमाचली संध्या होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें