किशोर तीन दिन से लापता, अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
चंबा : पुलिस थाना पांगी में एक व्यक्ति ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बेटे को भगाने का मामला दर्ज करवाया है
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 07:02 PM (IST)
चंबा : पुलिस थाना पांगी में एक व्यक्ति ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बेटे को भगाने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र प्यारे लाल निवासी पुर्थी ने बताया कि बीते 25 जून को उसका बेटा ललित कुमार (15) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुर्थी गया था, इसके बाद से घर वापस नहीं लौटा है। उन्होंने अपने यहां रिश्तेदारों के यहां सभी स्थान पर पता किया। लेकिन ललित कुमार का कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें