राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू
फोटो सहित संवाद सहयोगी, चंबा : क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के सभागार में पांच दिवसीय राष्ट्रीय किशोर स्
फोटो सहित
संवाद सहयोगी, चंबा : क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के सभागार में पांच दिवसीय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पांच दिन तक चलेगी। इसमें किशोरावस्था में शरीर में आने वाले बदलवों के बारे में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। कार्यशाला में शिमला से आए सिस्टर टियूटर सरीता ठाकुर, तृप्ता चंदेल तथा मीरा शांडिल्य द्वारा जानकारी दी जा रही है। सरिता ठाकुर ने बताया कि किशोरावस्था में पहुंचने पर शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इन बदलावों के बारे में ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है। इस उम्र में कई बच्चे नशे के आदी भी होने लगते हैं। ऐसे में किशोरावस्था में होने वाली बीमारियों तथा नशे की लत से बच्चों को बचाने के लिए ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस बारे में जागरूक करना है।