यूथ क्लब के 15 सदस्य भाजपा में शामिल
फोटो सहित-- संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष शर्मा की अगवाई में ग्राम पंचायत अवा
फोटो सहित--
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष शर्मा की अगवाई में ग्राम पंचायत अवांह के यूथ क्लब हुनेरा के 15 सदस्यों ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा भटियात के अध्यक्ष अनिक गुप्ता ने कहा कि जो युवा भटियात में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे उन्हें भटियात मंडल भाजपा व भाजयुमो भटियात पूरा मान सम्मान देगा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजीव कुमार शर्मा, मोहन लाल, जो¨गद्र कुमार, करतार, संदीप कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार, संजय कुमार, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, शिव कुमार, राहुल व कुलदीप शामिल हैं। मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भटियात भाजपा को इनके पार्टी में शामिल होने पर गर्व है। युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर स्वयं पार्टी का दामन थामा है। यदि कोई युवा भाजपा में शामिल होना चाहता है तो उसके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर मंडल भाजपा महामंत्री दिव्य चक्षु, भाजयुमो जिला आईटी सैल संयोजक विदल शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष विजय महाजन, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश धीमान व भाजपा नेता मातुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।