जन्माष्टमी पर रात 12 बजे तक होगा कीर्तन
संवाद सहयोगी, चंबा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर ग
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 05:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर गोपी वल्लभ मौहल्ला नंद सपड़ी में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजक मान ¨सह नरूला ने बतया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के बाद सात सितंबर (सोमवार) को अन्न प्राशन कार्यक्रम भी होगा। इस वर्ष मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पांच सितंबर शनिवार को रात्रि आठ से 12 बजे तक कीर्तन होगा। वहीं, सोमवार को अन्न प्राशन संस्कार कार्यक्रम व कीर्तन सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें