Move to Jagran APP

सुल्तानपुर में मकान का आधा हिस्सा गिरा

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला : सुल्तानपुर में एक मकान का आधा हिस्सा गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घा

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 06:18 PM (IST)
सुल्तानपुर में मकान का आधा हिस्सा गिरा

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला : सुल्तानपुर में एक मकान का आधा हिस्सा गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। हादसा वीरवार सुबह करीब 12 बजे हुआ। घर में लांबो देवी (68) और इंद्रो देवी (50) मौजूद थीं। इस दौरान कच्चे मकान का एक हिस्सा दरक गया और छत पर लगी कड़ियां इन पर गिर गईं। जिस कारण दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

loksabha election banner

लांबो देवी व इंद्रो देवी ने बताया कि वे वीरवार सुबह घर के कामकाज में व्यस्त थीं। मकान कच्चा और पुराना होने के कारण इसका आधा हिस्सा गिर गया और छत की कड़ियां गिरने से वे घायल हो गईं, जबीक दो बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद महिलाओं को भर्ती कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.