पंचायत प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोप
संवाद सूत्र, चंबा : ग्राम पंचायत लुड्डू में 20 अप्रैल को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन कोरम
संवाद सूत्र, चंबा : ग्राम पंचायत लुड्डू में 20 अप्रैल को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन कोरम पूरा नहीं हो पाया। वार्ड सदस्य बेबी ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान अपनी मनमानी करता है। उपप्रधान पंजाब ¨सह, तिलकराज, कृष्ण चंद वार्ड सदस्य चाकला, राकेश कुमार वार्ड सदस्य लुड्डू, रमेश कुमार, योगराज, अनिल कुमार, विपन कुमार, मुनी लाल, मनोज कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार व रोहित कुमार आदि प्रधान की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। यही कारण है कि लोग ग्रामसभा में नहीं आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डों के लिए जो काम स्वीकृत होते हैं उन्हें प्रधान वार्ड सदस्यों से करवाने की बजाय स्वयं करवाती हैं। पंचायत प्रधान ध्रुवी देवी का कहना है कि वार्डों में काम वार्ड सदस्यों के माध्यम से करवाए जाते हैं। वार्ड सदस्य खलणी बेबी का पति तिलकराज उसे ग्रामसभा में आने से रोकता है। जिस कारण कोरम पूरा नहीं हो रहा है। कुछ लोग पंचायत के कार्यों में व्यवधान डालते हैं। जिस कारण विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।