राख में 27 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
मैहला : विद्युत उपमंडल राख में 27 घंटे के बाद रविवार को विद्युत सप्लाई बहाल हो गई। उपमंडल के तहत ग्र
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:52 PM (IST)
मैहला : विद्युत उपमंडल राख में 27 घंटे के बाद रविवार को विद्युत सप्लाई बहाल हो गई। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बकाण, गुराड़, दुलाहड़, जांघी, कुठेहड़, गागला, रजेरा, बंदला, मैहला, चंडी व दाड़वीं में शनिवार दोपहर को बिजली गुल हो गई थी। बिजली गुल होने से उक्त पंचायतों के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे बिजली से चलने वाले उपकरण भी ठप हो गए थे। रविवार को आखिरकार विद्युत सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, विद्युत उपमंडल राख के सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर ने कहा कि विद्युत स्टेशन बाथरी में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या पेश आई थी। रविवार को विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें