मौसम ने 56 सड़कों पर रोका यातायात
संवाद सहयोगी,चंबा : जिला चंबा में बारिश और बर्फबारी के कारण विभिन्न इलाकों में 56 सड़कों पर याताय
संवाद सहयोगी,चंबा : जिला चंबा में बारिश और बर्फबारी के कारण विभिन्न इलाकों में 56 सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी के बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटा रहा। बावजूद इसके अधिक बर्फबारी और जगह-जगह भू-स्खलन से यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। इसके चलते यात्रियों और वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। अकेले भरमौर मंडल के तहत ही बारिश और बर्फबारी से 27 सडकें प्रभावित हुई है। इनमें अधिकतर संपर्क मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के डलहौजी स्थित अधीक्षण अभियंता आरके सूद ने कहा है कि मौसम ने साथ दिया तो बुधवार तक सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
जिला चंबा में लंबे समय से मौसम दिक्कतें बढ़ा रहा है। इस कारण लोक निर्माण विभाग को भी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कड़ी चुनौती पेश आ रही है। हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी से जिला के विभिन्न मंडलों में 56 सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। जनजातीय उपमंडल पांगी में सभी सड़के पर बर्फबारी से बंद हैं है। उधर, डलहौजी स्थित लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय को चंबा, भरमौर, सलूणी और डलहौजी मंडल के तहत कुल 56 सडकों के बंद पड़े होने की सूचना मिली है। इनमें भरमौर मंडल की सबसे अधिक 27 सडकें शामिल है। इसके अलावा चंबा की 17, डलहौजी दो, और सलूणी की 10 सडकें शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता आरके सूद का कहना है कि मौसम के साफ होते ही सडकों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया जाएगा। बुधवार तक बंद पड़ी सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उनका कहना है कि जिला में अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए है। सभी मंडलों के अधिशाषी अभियंता को भी खराब मौसम के मध्यनजर निर्देश जारी कर दिए गए है। विभाग का पूरा प्रयास है कि जनता को किसी तरह की परेशानी पेश न आए।
निजी व एचआरटीसी की 40 बसें फंसी
चंबा में भारी बारिश व बर्फबारी के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम व निजी 40 बसें कई जगह पर फंसी हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग कि जल्द बंद मार्गो को बाहल किया जाए।