लड़की से अश्लील हरकतें, जान से मारने की धमकी
संवाद सहयोगी, चंबा : थाना तीसा के तहत आइटीआइ खुशनगरी के पास लड़की से छेड़छाड़ कर उसे जान से मारने की धम
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : थाना तीसा के तहत आइटीआइ खुशनगरी के पास लड़की से छेड़छाड़ कर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। थाना तीसा में लड़की ने नाली गांव के बालक राम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को की शिकायत में लड़की ने कहा कि जब वह आइटीआइ शुखनगरी से घर जा रही थी तो बालक राम ने उसका रास्ता रोका और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। यही नहीं बालक राम उससे शादी करने के लिए कहने लगा। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. डीके चौधरी ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें