Move to Jagran APP

दुष्कर्म का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

जागरण संवाददाता, चंबा : किहार क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनि

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 07:47 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

जागरण संवाददाता, चंबा : किहार क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

किहार क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले को दबाने के बाद पीड़िता के परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत ¨सह से मुलाकात कर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी रियाज इसके बाद भूमिगत हो गया था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। किहार क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कहा था कि वह नानी के घर जा रही थी तो रास्ते में उसे रियाज मिला। वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने इस बारे में नानी व मां को बताया। इसके बाद मामला थाने में पहुंचा। लड़की व आरोपी एक ही गांव के होने के कारण दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। लड़की के परिजन आरोपी को सजा दिलवाना चाहते थे। इस कारण उन्होंने चंबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस थाना किहार में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस उपाधीक्षक सलूणी अजय राणा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.