Move to Jagran APP

सरकार के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल के बाहर भाजयुमो व युवा कांग्रेस का

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 06:54 PM (IST)
सरकार के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल के बाहर भाजयुमो व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के विरोध में जिला भाजपा शनिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर बाद सर्किट हाउस के पास चंबा सदर के विधायक बालकृष्ण चौहान, चुराह के विधायक हंसराज, भटियात के विधायक विक्रम जरयाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जिया लाल कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जय ¨सह, भाजपा जिला मंत्री र¨वद्र ¨सह किश्तवाडि़या, भाजयुमो के अध्यक्ष धीरज नरयाल, महामंत्री दयाकृष्ण ठाकुर, पांचों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने शहर में रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दीपकमल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। प्रदेश में गुंडाराज है और आम लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी की है।

विधायक विक्रम जरियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून की व्यवस्था चरमरा गई है। शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला सोची समझी साजिश थी।

पुलिस व भाजपाइयों के बीच हुई बहसबाजी

उपायुक्त कार्यालय की ओर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने बीच में ही रोक लिया। पुलिस की दलील थी कि अधिक कार्यकर्ताओं को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। लेकिन भाजपा नेता व कार्यकर्ता कार्यालय में जाने पर अड़े रहे। इस मुद्दे पर विधायक विक्रम जरयाल, विधायक हंसराज व कार्यकर्ताओं की थाना प्रभारी के साथ बहसबाजी शुरू हो गई। विधायकों की दलील थी कि वे शांतिप्रिय ढंग से उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। लेकिन पुलिस जानबूझ कर कार्यकर्ताओं को भड़काने का प्रयास कर रही है। कुछ देर के लिए उपायुक्त कार्यालय के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.