शादी की नीयत से नाबालिगा को भगाने का मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, चंबा : साहो क्षेत्र में एक व्यक्ति शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। प
जागरण संवाददाता, चंबा : साहो क्षेत्र में एक व्यक्ति शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सदामु हुसैन पुत्र उमरदीन गांव साहालुई ने बताया कि 12 दिसंबर को उसकी माता का देहांत हो गया था। इसके बाद उनके घर जान मोहम्मद पुत्र सिकंदर गांव मतोही जिला संगरूर (पंजाब) शोक जताने के लिए आया था। उसी रात करीब 11 बजे उक्त व्यक्ति उसकी नाबालिग बहन को शादी की नीयत से भगा ले गया। शनिवार को शिकायतकर्ता ने सदर थाना में मामला दर्ज करवा कर जांच की मांग की है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी को मामले से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दे दि गए हैं। उनका कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। डीएसपी का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। टीम जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब के लिए रवाना हो जाएगी।