सुल्तानपुर में खुला होंडा कंपनी का शोरू म
फोटो- संवाद सूत्र, करियां : होंडा कंपनी ने शुक्रवार को सुल्तानपुर में दोपहिया वाहनों का शोरूम खोला
फोटो-
संवाद सूत्र, करियां : होंडा कंपनी ने शुक्रवार को सुल्तानपुर में दोपहिया वाहनों का शोरूम खोला है। अब लोगों को दोपहिया वाहन खरीदने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। होंडा कंपनी ने सुलतानपुर में मैसर्ज साहिल होंडा को अधिकृत डीलर बनाया है। शुक्रवार को मैसर्ज साहिल होंडा के शोरूम में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें होंडा कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी मलकीत बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बज्रेश्वरी मोटर कांगड़ा के मालिक सुनील कुमार व सेवानिवृत्त तहसीलदार सलीम मोहम्मद विशेष अतिथि थे। मैसर्ज साहिल होंडा के मालिक साजिद खान ने बताया कि अब लोगों को होंडा कंपनी के दोपहिया वाहन और इनके कलपुर्जे खरीदने व सर्विस आदि सुविधा चंबा में ही मिलेगी। इस मौके पर लोक संपर्क विभाग के अधिकारी रवि वर्मा भी उपस्थित थे। इस दौरान साहिल होंडा की तरफ से प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया।