सलूणी में 900 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा
सलूणी : राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपमंडल सलूणी के विभिन्न स्कूलों में विद्यार
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:20 PM (IST)
सलूणी : राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपमंडल सलूणी के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा गया। डॉ. कुलबीर, डॉ. नरेंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता निधिया राम, हंसराज, अमन कुमार व दीप कुमार ने शनिवार को सलूणी व धारगला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब 900 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कई विद्यार्थी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें जल्द उपचार करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क दवा भी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें