Move to Jagran APP

योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, भरमौर : लोकसभा चुनाव में मिली हार से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करन

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:12 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:12 AM (IST)
योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, भरमौर : लोकसभा चुनाव में मिली हार से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करने के लिए वीरवार को भरमौर में एक बैठक हुई। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में भाजपा से सिर्फ प्रचार के मामले में ही पिछड़ी है, जिस कारण लोक सभा चुनाव में हार मिली।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया का जितना अधिक उपयोग हो सकता है करें। बिना प्रचार-प्रसार के सरकार की योजनाएं जनमानस तक नहीं पहुंचती हैं। जिसके कारण विपक्ष आम जनता को भ्रमित करने में सफल हो जाता है। ऐसे में कार्यकर्ता एक बार फिर से कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाने के लिए तैयार हो जाएं। कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के लिए युकां प्रदेशस्तर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इस समारोह का आयोजन कांगड़ा जिला में किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सभी कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर युकां के राज्य उपाध्यक्ष शिखर सेठी, निदेशक अल्प संख्यक वित्त निगम लियाकत अली, टीएसी भजन सिंह ठाकुर, शुभकरण सिंह, वन निगम निदेशक संजय ठाकुर, इंटक अध्यक्ष दूनी चंद, भरमौर युकां अध्यक्ष संजीव ठाकुर व युकां राज्य सचिव मदन लाल सहित अन्य स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.