गरेल मोड में कार लुढ़की, एक घायल
संवाद सूत्र, लचौड़ी : सलूणी तहसील के लचौड़ी-डंडी मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक आल्टो कार ग
संवाद सूत्र, लचौड़ी : सलूणी तहसील के लचौड़ी-डंडी मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक आल्टो कार गरेल मोड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, खेम राज पुत्र लच्छो राम गांव भिंग तहसील सलूणी बुधवार देर शाम को कार लेकर लचौड़ी-डंडी मार्ग पर जा रहे थे। गरेल मोड के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंच कर खाई में क्षतिग्रस्त वाहन से घायल को बाहर निकाल कर उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया। वीरवार सुबह तक घायल खेम राज की हालत में कोई सुधार न होते देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि खेम राज किसी सरकारी विभाग में कार्यरत थे। उधर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।