सौ मीटर दौड़ में हनी व प्रिया सबसे तेज दौड़े
संवाद सूत्र, सलूणी : सनराइज पब्लिक स्कूल सेरा (टिकरु) में मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। स्कूल
संवाद सूत्र, सलूणी : सनराइज पब्लिक स्कूल सेरा (टिकरु) में मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। स्कूल के चेयरमैन ओमदत्त शर्मा व प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, ट्रिपल लेग रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस व चम्मच दौड़ करवाई गई।
100 मीटर दौड़ में हनी शर्मा ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय व विनायक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम, मधु ने द्वितीय व आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। ट्रिपल लेग रेस में हनी व साहिल ने पहला, अभय व साहिल ने दूसरा तथा अभिषेक व विनय ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में विशाल ने पहला, साहिल ने दूसरा व रमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें उम्मीद है कि विद्यार्थी भविष्य में भी माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेलों से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। जिदंगी में अनुशासन भी खेल से ही सीखने को मिलता है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। सिर्फ किताबी ज्ञान से ही जिंदगी में सब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। यदि स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा तो कुछ भी अच्छा नहीं होगा। खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।