Move to Jagran APP

तीसा में ढांक से गिरी महिला, अस्पताल में मौत

By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 01:01 AM (IST)
तीसा में ढांक से गिरी महिला, अस्पताल में मौत

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा के तीसा में एक महिला की घास काटते हुए ढांक से गिरकर घायल हो गई। जिसकी बाद में चंबा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान महेशु (66) पत्नी बुद्धि राम गांव कोडल ग्राम पंचायत चरौड़ी थाना तीसा के रूप में हुई है।

prime article banner

जानकारी के अनुसार महेशु बुधवार सुबह एक पहाड़ी पर घास काटने के लिए गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से नीचे गिर गई। नीचे गिरने से महिला को काफी चोटें आई थी। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसके आसपास घास काट रहे परिजन व ग्रामीण उसे तुरंत गाड़ी में बिठाकर क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते महिला बेहोश हो गई थी। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला का इलाज किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया। वहीं मृतका के साथ आए परिजनों का कहना है कि महिला का इमरजेंसी में इलाज करवाने के बाद उसकी हालत जांचने के लिए एक भी डॉक्टर नहीं आया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसने डेढ़ बजे के करीब दम तोड़ दिया। मृतका का शव काफी देर तक महिला सर्जिकल वार्ड में ही पड़ा रहा। मृतका के साथ आए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उक्त महिला का इलाज सही तरीके से नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यदि डॉक्टर महिला का इलाज सही तरीके से करते तो महिला की जान बच सकती थी।

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि महिला को उचित उपचार दिया गया था। लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं आ पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.