Move to Jagran APP

विवेकानंद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

By Edited By: Published: Tue, 19 Feb 2013 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2013 01:01 AM (IST)
विवेकानंद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

जागरण प्रतिनिधि, चंबा : स्वामी विवेकानंद सार्ध शती आयोजन 2013-14 जनवरी में उनके पूज्य गुरु स्वामी राम कृष्ण परम हंस के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वस्तरीय सूर्य नमस्कार यज्ञ समारोह का आयोजन विश्वभर में किया गया। इसी कड़ी के अंतर्गत जिला चंबा में जिलास्तरीय सूर्य नमस्कार यज्ञ समारोह जिला स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने शिरकत की। समिति समन्वयक राजेश कुमार, प्रसार मंत्री जसवीर नागपाल सहित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य वक्ता के रूप में वीएस पठानिया उपस्थित हुए।

loksabha election banner

नगर परिषद अध्यक्ष अनिता ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हर मनुष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मगर उनके बाल व व्यस्क काल जीवन युवाओं के लिए किसी आदर्श जीवन से कम नहीं है। जिसके लिए सभी युवाओं, विद्यार्थियों को इस पावन दिन पर स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। समिति के मुख्य वक्ता वीएस पठानिया ने युवाओं को जागृत होने व देश के विकास में योगदान का आह्वान किया। जिला स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित कई विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।

जिला स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति के समन्वयक राजेश कुमार ने सूर्य नमस्कार यज्ञ 13 नमस्कार मुद्रा व छह सूर्य नमस्कार यज्ञ विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाल यज्ञ महत्व की जानकारी दी। इससे पूर्व विश्व सूर्य नमस्कार यज्ञ में समस्त गणमान्य व्यक्तियों व हजारों स्कूल विद्यार्थियों द्वारा छह नमस्कार यज्ञ आहुति दे सूर्य मंत्र उच्चारण किया गया। समारोह के अंत में समस्त उपस्थिति विद्यालयों के प्रतिनिधियों को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.