Move to Jagran APP

कांग्रेस के बयान पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ तल्ख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jul 2017 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 04:40 PM (IST)
कांग्रेस के बयान पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ तल्ख
कांग्रेस के बयान पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ तल्ख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पार्टी उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर और प्रवक्ता कुलदीप ¨सह पठानिया के उस बयान की ¨नदा की है जिसमें प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव राम ¨सह, संयोजक घनश्याम शर्मा, हमीरपुर जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य मलकीयत ¨सह चंदेल और इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि इस समय प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार समेत जघन्य अपराधों के कारण प्रदेश सरकार बदनाम हुई है। जेल के भीतर आरोपी की हत्या कर देना और सबूतों को मिटाने का प्रयास करना क्या भाजपा की कमजोरी है। मुख्यमंत्री का वह बयान जिसमें ऐसी घटनाएं होने को साधारण घटना बताया गया था, भी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता को प्रकट करता है। इस समय प्रदेश में कोई भी व्यक्ति और विशेष तौर पर महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह आवश्यक है कि वर्तमान सरकार स्वयं विधानसभा को बर्खास्त करके नए चुनाव करवाने की घोषणा करे या फिर राज्यपाल वर्तमान सरकार को तुरंत बर्खास्त करने के आदेश दें, जिससे प्रदेश में नियम व कानून की सरकार स्थापित हो सके और अपराधियों को दंडित कर आम लोगों को न्याय मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.