सितंबर में होगा महिला हैंडबॉल सुपर लीग का प्रमोशनल इवेंट
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ सितंबर में प्रदेश में महिला हैंडबॉल सुपर लीग प
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ सितंबर में प्रदेश में महिला हैंडबॉल सुपर लीग प्रमोशनल इवेंट का आयोजन करेगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की वरिष्ठ वर्ग की महिला टीमें भाग लेंगी, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगी।
इस सत्र में पुरुष वर्ग हैंडबॉल सुपर लीग का आयोजन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कैन स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण एक बड़े खेल चैनल पर किया जाएगा। शुक्रवार को कैन स्पोर्ट्स वर्ल्ड के डायरेक्टर कपिल जैन तथा हिमाचल हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी एवं महासचिव नंद किशोर शर्मा के मध्य हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। कैन स्पोर्ट्स के कपिल जैन ने हिमाचल हैंडबॉल संघ को यह आश्वासन भी दिया कि पुरुष वर्ग के हैंडबॉल सुपर लीग के भी कुछ महत्वपूर्ण मुकाबले भी इस वर्ष के अंत में हिमाचल प्रदेश में करवाए जाएंगे। प्रदेश में राज्य स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन को तिथियां भी हमीरपुर जिला में प्रस्तावित प्रदेश संघ की आगामी बैठक के दौरान तय कर दी जाएंगी। भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान संघ के पदाधिकारियों, योग्य प्रशिक्षकों तथा पूर्व राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की कमेटी द्वारा किया जाएगा।