जनता की भूमि छीनना चाहती है भाजपा : बीरू राम
संवाद सूत्र, झंडूता : झंडूता विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को घर-घर तक प
संवाद सूत्र, झंडूता : झंडूता विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पथयात्रा के दूसरे दिन वीरवार को पंचायत बैहना जट्टा के कल्लर, सेरुवा संरूडी, बैहना जट्टा, बैरी दड़ोला तथा पंचायत डमली के ऋषिकेश व छत्त में बैठकें आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के प्रधान कैप्टन ओमप्रकाश चंदेल ने की। पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा गुप्त एजेंडा के तहत संविधान को बदलकर गरीब लोगों विशेषकर दलित जनता की कृषि भूमि को छीनना चाहती है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व नीतियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद वार्ड सदस्य पुष्प देवी, ब्लॉक समिति सदस्य सीताराम नेगी, अश्वनी चंदेल, चैन ¨सह, गुरदास सुमन, सर्वजीत ¨सह, संत ¨सह, श्याम लाल, सुधीर सुमन, जसवंत ¨सह, सीताराम शर्मा, जगदीश चंदेल, सुखराज, नंदलाल धीमान, महेंद्र धीमान, इंद्र ¨सह, रमेश ¨सह, प्रेम लाल, जीत ¨सह, सुनील कुमार, वरुण, दीपक, केशर ¨सह, वीना देवी व रोशनी देवी मौजूद रहीं।