चेरिटेबल सोसायटी ने बांटी व्हील चेयर
संवाद सूत्र, घुमारवीं : संवेदना चेरिटेबल सोसायटी ने वीरवार को घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, घुमारवीं : संवेदना चेरिटेबल सोसायटी ने वीरवार को घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सोनिका धर्माणी ने की। इसमें दिव्यांगों, असहाय व जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण बांटे गए।
दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर, हाथ की छड़ी व अन्य प्रकार की सामाग्री वितरीत की गई। सोनिका धर्माणी ने बताया कि वितरीत की गई वस्तुएं उन पात्र लोगों को दी गई हैं, जो स्वयं इस वस्तुओं को नहीं खरीद सकते और गरीब परिवार से संबंधित हैं। संस्था का उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना है। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष गीता महाजन, पार्षद श्याम शर्मा, रीता सहगल, रीता बंसल, रणजीत राणा, मनोहर लाल शर्मा व डॉ. कुमुद भल्ला उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें